बसना:बाउन्ड्रीवाल पर अश्लील वाक्यांश लिखने से मना करने पर मारपीट मामला दर्ज


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खीरसागर गढतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिछिया का निवासी है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 25.06.2024 को सुबह 7 बजे कुछ कृषि कार्य से घर आ रहा था इतने में गोस्वामी प्रधान पिता भरत प्रधान स्कुल के बाउन्ड्रीवाल पर कुछ अश्लील वाक्यांश लिखते हुए देखा गोस्वामी प्रधान को उक्त कृत्य पर मना किये जाने पर गाली गलौज व बहस करने लगा इस दरमियान कुछ हाथापाई भी हुई । उसके बाद गोस्वामी प्रधान गाली गलौज करते हुए गजानंद के घर आया और पुनः गाली गलौज व बहस करने को आतुर हुआ। परिस्थिति को देखते हुए बीच बचाव हेतु पिता दिलीप गढ़तिया बीच बचाव करने आये तो उनके उपर भी मारपीट करना चालू कर दिये घटना को गांव के बिसम्बर साहू लडाई झगडा व मारपीट को देखा सुना है व गोस्वामी प्रधान व उसका पुत्र सोमेश प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी भी भी दिया पुलिस ने प्राथी कि रिपोर्ट पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























