बसना : पत्थर से सिर पर हमला मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नंद कुमार मिरी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेल्डीहपठार थाना बसना का निवासी हैं रोजी मजदूरी का काम करता हैं दिनांक 22/06/2023 के दोपहर करीबन 03.00 बजे के आसपास भतीजा जय कुमार मिरी और गांव के ही दुलार सिंग कोसरिया पैसे की लेनदेन की बात पर वाद विवाद हो रहे थे जिसे दोनो को समझा बुझाकर अपने अपने घर जाने के लिए बोला गया तब वे दोनो अपने अपने घर चले गये । उसके बाद रात्रि करीबन 08.30 बजे दुलार सिंग कोसरिया घर के सामने आया और जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच करते बोला कि तु कौन होता है मना करने वाला कहकर पत्थर पकडकर सिर में मार दिया जिससे सिर में चोंट आई है खून निकला है । घटना को जय कुमार, विजय कुमार, पिला बाई घटना को देखे सूने एवं बीच बचाव किये है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCके तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























