महांसमुद : गाली दे रहे हो कहकर पिटाई

महांसमुद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मन्नु लाल ओंगरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है कक्षा 6वी तक पढाई किया है किसानी काम करता हैं। दिनांक 22.06.23 को रात्रि 08.00 बजे अपने मोटर सायकल में महासमुन्द से अपने घर ग्राम भलेसर जा रहा था कि भलेसर रोड खन्ना कुर्रे के दुकान के पास सामान लेने के लिये रूका वही पर गांव का शिवा ओंगरे भी था, अपने लडका घनश्याम ओंगरे को फोन कर बुलाया कि मछली पकडा हुं लेकर जाना, इतना में शिवा ओंगरे मुझे गाली दे रहे हो गुण्डा बुला रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट से दाहिने आंख, दाहिने हाथ मे चोट लगा है। घटना को भोला सिन्हा, खन्ना कुर्रे देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















