महासमुंद

महासमुंद:घर से बिना बताए युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

महासमुंद। नयापारा वार्ड क्रमांक 06 निवासी 18 वर्षीय युवती राजकुमारी महिलांग के घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर 22 सितंबर को थाना महासमुंद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट के अनुसार राजकुमारी महिलांग पिछले करीब डेढ़ माह से अपने परिजनों के साथ रह रही थी। 17 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
लापता युवती की ऊंचाई करीब 5 फीट 6 इंच, चेहरा लंबा, बाल काले, रंग गोरा और शारीरिक स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के समय उसने हल्का नीला सलवार-सूट पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ की हथेली पर गोदने से अंग्रेजी अक्षर R और स्टार का निशान बना है। वह हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है और कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!