महासमुंद

कोमाखान: गाली गलौज कर पिटाई

कोमाखान@  काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।डोमन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम वार्ड नं. 02 कोमाखान में रहता है, जीवन लाल साहू के बेकरी / किराना दुकान में स्वंय  एवं  दोस्त हेमंत पटेल काम करते हैं कि  दिनांक 08/01/2025 को शाम करीबन 07.15 बजे दुकान के सामने  दोस्त हेमंत पटेल मोबाईल देख रहा था तभी कोमाखान का रहने वाला साहिल खान एवं उसके दोस्त कमलेश , रिकुं चंद्राकर आये और साहिल खान द्वारा हेमंत पटेल को आकर हाथ मुक्का मारपीट किया और  गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा । जिसे छुडाने के लिये  गया तो साहिल खान एवं उसके दोस्तों कमलेश, रिंकु चंद्राकर द्वारा एक राय होकर  अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। घटना को जीवन लाल साहू एवं आसपास के लोग देखे सुने हैं । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!