सरायपाली

सरायपाली:भीषण गर्मी में भी उत्साह, 22 बालिकाओं ने लगवाया HPV वैक्सीन

सरायपाली। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में आयोजित शिविर में 14 वर्ष आयु वर्ग की 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगाया गया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी. आर. धृतलहरे उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी के बावजूद बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर मुस्कुराते चेहरों के साथ टीकाकरण कराया। शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य टीम की प्रगति शर्मा, डी. मालाकार, भरत नायक, पुरुषोत्तम पटेल, निर्मला नागेश, डोलचंद नायक, जितेंद्र बरिहा, नरसिंह सिन्हा एवं स्थानीय मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
ग्राम रूढ़ा निवासी प्रीति पटेल ने अपने सहपाठियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
स्वास्थ्य विभाग सरायपाली ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रामक वीडियो एवं समाचारों के बहकावे में न आएं। कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीका पूर्णतः सुरक्षित है और इसका लाभ अवश्य लें। यह टीका फिलहाल 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!