महासमुंद: सूने मकान में चोरी, सोने की टाप्स, चांदी की मूर्ति और नगदी पार

महासमुन्द। आशा रावत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दिनांक 14 मई 2026 को अपने बेटे राहुल रावत के साथ परिचित भारती अरतपायरे के घर शादी समारोह में शामिल होने नागपुर गई थीं। घर से निकलते समय उन्होंने मकान के दरवाजे एवं मेन गेट में ताला लगाया था।
प्रार्थिया के अनुसार 18 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी डीडी मांझी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है तथा घर का सामान बिखरा पड़ा है। यह जानकारी घर में काम करने वाली परमेश्वरी यादव ने दी थी।
इसके बाद आशा रावत 19 मई 2026 की रात करीब 8 बजे अपने घर पहुंचीं, जहां उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाने पर कमरों के ताले भी गायब मिले तथा बहू टीना रावत के बेडरूम में रखी लकड़ी की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर आलमारी में रखे एक जोड़ी सोने की टाप्स, एक नग चांदी की गणेश मूर्ति तथा 17 हजार रुपये नगद सहित कुल लगभग 47 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना 18 मई 2026 की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि चोरी गए सामान को सामने आने पर वह पहचान सकती हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





























