महासुमंद

बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महासमुन्द

महासमुन्द। राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर बच्चों ने बारिश के बीच भी पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा में महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री संदीप दीवान, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
बारिश के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे पूरे जोश के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। मार्गभर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!