पिथौरा

नगर में लॉकडाउनब 4.0 की उड़ रही धज्जियां, पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद बाजारों में भारी भीड़


नंदकिशोर अग्रवाल/पिथौरा (काकाखबरीलाल) । पिथौरा नगर में लॉक डाउन के चौथे चरण में शासन द्वारा दी गई ढील लोगों को खूब रास आ रही है। जहां एक और शासन सभी व्यवसायियों को नियम और शर्तों के साथ दिन-ब-दिन अपनी संस्था को खोलने के लिए निर्देशित कर रही है ।वही पिथौरा नगर में सुबह से लगने वाले सब्जी बाजार मैं लोग सब्जी खरीदने हेतु तथा आम जरूरतों की सम्मान के लिए उमड़ पड़ते हैं, वही समय की सीमा तय होने के कारण बाजारों में अन्य सामानों की दुकानों में भी ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा रही है। जिससे लॉक डाउन में घोषित धारा 144 तथा शासन के द्वारा निर्देशित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। वैसे पुलिस प्रशासन अपनी ओर से पुरजोर कोशिश कर रही है जोकि नाकाफी साबित हो रही है।

दूसरी ओर किसानों तथा मजदूरों के खाते में आने वाली रकम को निकालने के लिए भी नगर में संचालित सभी बैंकों में बेतहाशा भीड़ देखी जा रही है। तथा यहां भी उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। इन विषम परिस्थितियों में महासमुंद जिला जहां पहले ग्रीन जोन में था। वहीं अब महासमुंद जिले को ऑरेंज जोन में लाकर रख दिया है प्रदेश में बढ़ती कोरोना वायरस संदिग्ध तथा पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है । ऐसी परिस्थिति में पिथौरा नगर में भी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पुलिस की कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है। तथा कोरोनावायरस को बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। शासन एवं प्रशासन से अपील है की सुबह से शाम 4:00 बजे तक खुलने वाले बाजार तथा बैंकों एवं अन्य संस्थानों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में अधिक शक्ति का उपयोग करें जिससे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं चेहरे पर मास्क लगाने को मजबूर हों।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!