क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है

नंद किशोर अग्रवाल काकाखबरीलाल पिथौरा:- लगातार क्षेत्र में हो रही बारिश से एक ओर क्षेत्र में लोगों का जन जीवन अस्तब्यस्त कर दिया । वहीं कल रक्षाबंधन का पर्व मनाया तो गया लेकिन लोग बारिश से भीगते हुए त्योहार मनाने को मजबूर दिखे। बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पिथोरा एवं आसपास के क्षेत्र में जहां नदी नाले उफान पर हैं वहीं खेती-किसानी में भी लोगों को रुकावट महसूस हो रही है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा हैं ।कल रक्षाबंधन के दिन राखी के त्योहार पर राखी की दुकानों में भी बाजार में बारिश की वजह से भीड़ ना होने की वजह से बाजार में लोगों के व्यवसाय पर फर्क पड़ा। वही क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नालों के उफ़ान पर आ जाने से लोग घरों में दुबके रहे ।जिससे पिथौरा शहर सुना सुना सा लगा एवं किसानी तथा खेती किसानी मैं भी ठहराव सा हो गया है। देवगांव बांध से निकलने वाली नहर जो कि नया पारा खुर्द से होते हुए पिथौरा से आगे सिंचाई का जरिया बनती है इसमें अभी वर्तमान बारिश का पानी बह रहा है वहीं नयापारा खुर्द में डिपोपारा के पास पुलिया के जाम हो जाने से यह नहर बंद हो गई है जिससे कि नहर के एक तरफ का तट टूट गया है और नहर का सारा पानी नयापारा में डिपो पारा कि निचली बस्तियों में घुस रहा है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है एवं परेशानियों का सबब बन रहा है नहर के सामने सिंचाई विभाग का ऑफिस स्थित है लेकिन विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने अभी तक नहीं पहुचे हैं।



























