पिथौरा

डंडे से वार ….. नगदी रकम व मोबाइल ले उडे़

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी ग्राम.कसहीबाहरा पोस्ट . सोनासिल्ली थाना . पिथौरा का निवासी है। दिनांक.13.11.2024 की रात 08.30 बजे अपने निजी काम से चाचा योगीराम यादव के पास अट्ठारहगुड़ी पैसा लेने के लिए आया था,  चाचा से 16000 रूपये नगद लेकर अपने घर वापस जा रहा था उसी बीच चाय पीने के लिए पोटापारा चौक के होटल में रूका। तभी अजय सागर (बाबा ढ़ाबा मुढ़ीपार वाले) आया और पीछे से ऊपर लोहे के चुड़ा व डंडे से वार कर  गिरा दिया तथा पोटापारा चौक से मारते.मारते  आगे ले जाकर  बेल्ट को निकालकर बहुत मारा और रियलमी कंपनी का मोबाईल व बाईक प्लेटिना गाड़ी नं CG06GX 5446 को एवं नगद 16000 रूपये को लूट कर ले गया है,  वही मरा हुआ समझकर छोड़ दिया लगभग 02 घंटे बाद होश आया तो रोड़ के नीचे.नीचे छोटू बलिया ढ़ाबा गया और वहां पर एक ट्रक खड़ा था। उस ट्रक वाले के मोबाईल से पापा के पास फोन किया फिर  पापा छोटू बलिया ढाबा में आया और  गाड़ी में बैठाकर थाना ले गये। तत्पश्चात् थाना वालो ने सरकारी हस्पिटल पिथौरा ईलाज के लिए भेज दिया ।  पुलिस ने309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!