छत्तीसगढ़पिथौरामहासमुंद

पिथौरा को मिली नई 108 एम्बुलेंस

स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रूपकुमारी का माना आभार

पिथौरा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिथौरा स्वास्थ्य केंद को नई 108 एम्बुलेंस वाहन प्राप्त हुई है। विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, पार्षद रविंदर आजमानी, भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक मयंक पांडेय ने नई 108 एम्बुलेंस वाहन का पूजन किया। नेशनल हाइवे से नजदीक होने की वजह से पिथौरा 108 एम्बुलेंस का सर्वाधिक उपयोग होता है। जिसके कारण पुरानी 108 एम्बुलेंस वाहन काफी खराब हो चुकी थी। नगर के समाजसेवी लगातार क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से पिथौरा के लिए नई 108 एम्बुलेंस वाहन मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। श्रीमती चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर से विशेष आग्रह कर पिथौरा के नई एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध कराने पत्र व्यवहार किया था। जिसके फलस्वरूप पिथौरा के लिए नई 108 एम्बुलेंस वाहन प्राप्त हुई है। नई एम्बुलेंस मिलने पर स्थानीय लोगों ने विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का आभार माना और कहा कि नई एम्बुलेंस मिल जाने से निश्चित ही क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को बल मिलेगा।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!