विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मुगई माता मंदिर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। ग्रीन संरक्षणम् पीपल फाउंडेशन द्वारा मनोरमा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के CSR सहयोग से दिनांक 22 मार्च 2026 को *विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य* मे मुगई माता मंदिर परिसर एवं आसपास के पहाड़ी/वन क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ रखना, पर्यावरण की सुरक्षा करना और लोगों में जागरूकता फैलाना था।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। धार्मिक एवं गैर-जैविक कचरे, विशेषकर प्लास्टिक को अलग-अलग एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 1200 फुट लोहे के पाइप के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग किया गया। साथ ही मंदिर परिसर और रास्तों में डस्टबिन लगाए गए।
इसके अलावा पोस्टर, बैनर और संवाद के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के बाद मंदिर परिसर में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के लिए भी प्रयास किए गए। इस अभियान में लक्ष्य फाउंडेशन के लगभग 30 स्वयंसेवकों सहित कुल 70 से 80 स्वयंसेवकों और ग्रामवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री शशिकांत गुप्ता ने अभियान के उद्देश्य और इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
मनोरमा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के होल टाइम डायरेक्टर श्री गौतम पाल जी ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज और पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं और कंपनी आगे भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करती रहेगी।
सीएसआर हेड श्री विकास यादव जी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
जिला महासमुंद के पूर्व विधायक श्री विमल चोपरा जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुंगई माता विकास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री तरेन चंद्राकर जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए इस अभियान को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अंत में फाउंडेशन के संस्थापक श्री दया बाकरे जी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव श्री आशुतोष यादव जी, मुंगई माता विकास सेवा समिति के सचिव श्री योगेश सिन्हा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजिम पर्यावरण प्रमुख श्री दानेश्वर साहू जी,वि.हि.प बजरंगदल जिला संयोजक श्री गीतेश पण्डा जी,बजरंगदल जिला सहसंयोजक दुर्गेश यादव जी तथा दुर्गेश पटेल, सतीश मारकंडे, सागर ध्रुव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रीन संरक्षणम् पीपल फाउंडेशन ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता बनी रहे।





























