महासुमंद
तेदुकोना :नानी से झगड़े के दौरान युवक पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

तेदुकोना ।क्षेत्र के ग्राम सेवाती में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश लहरे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नानी मेमबाई गायकवाड के घर रह रहा है। 31 मई 2026 की रात करीब 9 बजे गांव की गली में यशवंत गायकवाड और भैयाराम गायकवाड उसकी नानी से विवाद कर रहे थे। जब दिनेश ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को झगड़ा करने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर दी। घटना में उसके गाल और पीठ में चोट आई। मामले के प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1





























