महासुमंद
तुमगांव:ब्रिज के नीचे गाडी खडी कर सो गया यूवक बाईक हुआ पार

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत बाईक चोरी का मामला सामने आया है।कार्तिक निषाद ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम कोमा थाना खल्लारी जिला महासमुंद का रहने वाला है दिनांक 23/03/2026 को ग्राम कोमा से अपने साथी पप्पु दीवान को ग्राम बरबसपुर में छोडकर अपने ससुराल बडगांव में खाना खाकर रात्रि करीबन 08/30 बजे निकला था करीबन 09/00 बजे भोरिंग चौक ओव्हर ब्रिज के पास पहुचा था कि स्वास्थय ठीक नहीं होने से ब्रिज के नीचे गाडी को खडी कर वहीं सो गया जब उठा तो देखा कि बजाज प्लसर मोटर सायकल सोल्ड वहां पर नही था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1
























