पिथौरा

पिथौरा:सिम को रखकर क्या दूसरे लडको से बातचीत करोगे कहते पिटाई मामला दर्ज

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है जासमीन खान  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 14 लाखागढ में रहती हैं। कक्षा 10 वीं तक पढी लिखी है, गृहणी कार्य करती है। मायके नागपुर है वर्ष 2020 में लाखागढ पिथौरा निवासी जावेद खान से अंतर्जातीय विवाह हुई है दो बच्चे है नंनद सहजादी के मोबाईल को मांगकर करीब एक माह से अपने सीम लगाकर चला रही थी दिनांक 23/03/2026 को नंनद सहजादी अपने मोबाईल को मांगने पर मोबाईल में लगे हुये अपने सीम को निकालकर दी इतने में  नंनद अपने परिवार वाले को भाभी जासमीन खान मेरी मोबाईल को दिये है और अपने सीम को नहीं दिये है कहने पर जावेद खान द्वारा कहने लगा कि सिम को रखकर क्या दूसरे लडको से बातचीत करोगे कहकर  गंदी गंदी गालिया देकर जान से मार दूंगा कहते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट को बहन जान्हवी यादव, साजिद खान, मुस्कान खान देखे, सुने एवं छुडाये है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!