महासुमंद

महासमुंद:लक्की यादव सम्मानित, पैरा खिलाड़ियों के लिए समावेशी खेल अकादमी की उठी मांग

महासमुंद। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरुण साव के शनिवार को महासमुंद प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष निरंजन साहू एवं पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों से मुलाकात हुई। राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए चयनित जिला पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ी लक्की यादव एवं राजीव पांडे को मंत्री श्री साव ने बधाई देते हुए सम्मानित किया।
इस दौरान जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष निरंजन साहू ने दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पैरा खिलाड़ियों के खेल विकास के लिए समावेशी खेल अकादमी (आवासीय एवं गैर-आवासीय) शुरू करने संबंधी मांग पत्र मंत्री को सौंपा। मांग पत्र में खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, पोषण एवं आहार व्यवस्था तथा तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी सुझाव रखे गए। मंत्री श्री साव ने मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंत्री श्री साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में संचालित खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल किट वितरित किए तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्तमान में सेंटर में करीब 60 खिलाड़ी नियमित रूप से तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, एकलव्य भोरिंग के प्राचार्य महेंद्र टंडन, एनआईएस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक नीलम साहू सहित अन्य जिला अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!