महासुमंद

महासमुंद:सीएम हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत, एक दिन में हुआ रोजगार पंजीयन का नवीनीकरण

महासमुंद। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन महत्वपूर्ण आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने पर पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकती है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम बावनकेरा निवासी मजहर खान पिता महमूद खान को सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी ही समस्या से त्वरित राहत मिली।
मजहर खान का जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में 1 मार्च 2023 को रोजगार पंजीयन हुआ था। उनका पंजीयन क्रमांक सीटी10120232504 है। पंजीयन का नवीनीकरण मार्च 2026 में किया जाना था, लेकिन निजी परेशानियों के चलते वे निर्धारित समय पर नवीनीकरण नहीं करा सके। इससे उनका रोजगार पंजीयन एक्सपायर होने की स्थिति में पहुंच गया।
समस्या के समाधान के लिए मजहर खान ने 29 जुलाई 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। शिकायत के अगले ही दिन रोजगार पंजीयन का नवीनीकरण कर समस्या का समाधान कर दिया गया।
त्वरित निराकरण से राहत मिलने पर मजहर खान ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मामले से यह भी स्पष्ट होता है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!