सिघोडा :स्कूल की छुट्टी में चोरी कंप्यूटर-बैटरी व साउंड बॉक्स ले उड़े चोर

सिघोडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसकोल में शासकीय अवकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने विद्यालय भवन में सेंध लगाकर कंप्यूटर सेट, छह बैटरी और दो साउंड बॉक्स चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
विद्यालय के प्राचार्य कोमल प्रसाद पटेल ने थाना सिंघोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 13 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक विद्यालय में शासकीय अवकाश था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने विद्यालय भवन को निशाना बनाते हुए उक्त सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पतासाजी की मांग की।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 305(E), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





























