महासमुंद
तुमगांव:मंदिर के पास विवाद में मारपीट, कड़े से वार कर बुजुर्ग को किया घायल

तुमगांव। ग्राम खैरझिटी में मंदिर के पास मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ग्राम खैरझिटी निवासी नाथूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने नाती चेतन सिन्हा के साथ मारपीट के संबंध में खोमन विश्वकर्मा से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद मनहरण साहू ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मनहरण ने हाथ में पहने कड़े से नाथूराम के मस्तक पर वार कर दिया, जिससे सिर में चोट लगने के कारण खून निकलने लगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2) एवं 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1






























