सिंघोडा

सिंघोड़ा :रूढ़ा में सूने घर को बनाया निशाना, नगदी सहित जेवरात पार

सिंघोड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब 95 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर सिंघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रूढ़ा निवासी हरिश्चन्द्र पटेल (62 वर्ष) ने थाना सिंघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून 2026 की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गया। चोर घर में रखी अलमारी को बाहर निकालकर उसमें रखे 10 हजार रुपये नगद, दो सोने के लटकन, तीन सोने की अंगूठियां तथा सात जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गया।
चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई गई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के संबंध में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!