सरायपाली

सरायपाली:तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती जानिए मामला

सरायपाली। वार्ड क्रमांक 13 विनायक बिहार निवासी एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे वे अपनी स्कूटी से नई मंडी की ओर जा रहे थे। गायत्री मंदिर के सामने पहुंचने पर सामने से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक आ रही एक स्कूटी ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। परिजन घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। बाद में उनका इलाज रामकृष्ण अस्पताल और बालाजी हॉस्पिटल में कराया गया।
परिजनों के अनुसार दुर्घटना में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार के बाद उन्हें 4 मई 2026 को अस्पताल से छुट्टी मिली, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि वे चलने-फिरने, बोलने, सुनने, खाने-पीने में असमर्थ हैं तथा उनका उपचार जारी है।
पीड़ित परिवार ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए थाना सरायपाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!