सांकरा

सांकरा:पुराने जमीन विवाद में गाली-गलौज, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुराने जमीन विवाद में गाली-गलौज, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सांकरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरेनडीह में जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झगरेनडीह निवासी 58 वर्षीय हरिचरण प्रधान 26 मई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे अपने किराना दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी अनिमेष प्रधान, जिनसे जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा है, वहां पहुंचे और कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
गाली-गलौज सुनकर हरिचरण प्रधान ने घर के भीतर आवाज लगाई, जिस पर उनकी बेटी तनुजा प्रधान बाहर आई और घटना की जानकारी ली। आरोप है कि इस दौरान भी अनिमेष प्रधान ने धमकी दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में विद्याधर प्रधान का नाम सामने आया है, जिन्होंने घटना को देखा और सुना।
पीड़ित की शिकायत पर सांकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!