सांकरा: गाली गलौज कर डंडे से पिटाई जानिए मामला

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। चन्द्र मणी सागर ने पुलिस को बताया कि वह साकिन डोंगरीपाली थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है । कक्षा आठवीं तक पढ़ा है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 26.05.2026 के शाम करीबन 06/00 बजे अपने घर आने जाने के लिए घर के सामने मिट्टी पटवाया है जिसे पड़ोसी मुकुत राम चौहान द्वारा मेरा जमीन में मिट्टी पटवा दिया है कहकर पटवाये मिट्टी को खोदकर फेंक दिया था जिसे पत्नि श्रीमती सेतबाई सागर द्वारा उसके पत्नि को हमारे पटवाये जमीन को क्यों खोदवा दिये हो कहकर मना करने पर उसका पति मुकुत राम चौहान द्वारा अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा से मारपीट किया है और उसका बेटा बसंत चौहान द्वारा भी गाली गलौच कर मारने के लिए दौड़ा रहा था मारपीट करने से दायां हाथ एवं बांये पैर में चोट लगा है। घटना को सुमन सागर व सेतबाई सागर देखे सुने हैं व उनके द्वारा बीच बचाव किया गया है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























