महासुमंद

कोमाखान:शराब के नशे में भतीजे ने चाचा पर डंडे से किया हमला, सिर फूटा

कोमाखान ।थाना क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे ने अपने चाचा पर डंडे से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ साहू (65 वर्ष) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 मई 2026 की रात करीब 8 बजे वे अपने घर में थे। इसी दौरान उनका भतीजा लिलेश्वर साहू उर्फ लीलू शराब के नशे में घर पहुंचकर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा।
जगन्नाथ साहू द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल को उनके दामाद हुलस राम साहू के साथ शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया।
घटना को उनकी पत्नी पार्वती साहू, पड़ोसी चेकराम साहू तथा भतीजा एवन साहू ने देखा और बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!