
रामकुमार नायक।सरायपाली- हमारी पिछले खबर में अपने पढ़ा होगा कि बसों के किराया में भारी बढ़ोतरी हो गई है लेकिन किराया के अनुरूप सुविधाओं से यात्री वंचित हो रहे है।रायपुर से सरायपाली सारंगढ़ चलने वाली अधिकांश बसे कंडम सीटें टूटी हुई सीट के बीच पैर रखने के लिए पर्याप्त जगह नही जानवरो की तरह सवारियों को बसों में ठूसा जाता है सरायपाली से रायपुर तक कि यात्रा यातनाओं से भरा हुआ है।
और बस किराये में हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है, बिना कोई सुविधा के आम आदमी बसों में सफर करने मजबूर है, परिवहन विभाग भी शुन्य सुविधाओं के खिलाफ सुप्त नजर आ रही है।
ऐसे में ठसाठस भरी बसों को देखकर सिर्फ यही शब्द निकलते है “सुविधा-सुरक्षा शून्य, देखने- सुनने वाला कोई नहीं”।
AD#1


























