छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की गारंटी हुई फैल : राज्य सरकार के द्वारा सेटअप परिवर्तन कर 4000 स्कूलों को बंद एंव 45000 से अधिक पदों को समाप्त करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

काकाखबरीलाल@राजधानी डेस्क। डीएड बीएड संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय खांडे ने जानकारी देते हुए बताया की आज छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी.एड, बी.एड संघ कवर्धा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी 57000 हजार शिक्षक भर्ती का वादा एवं फरवरी 2024 के विधानसभा सत्र तत्कालिन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 33000 पदो मे शिक्षक भर्ती करने का घोषणा किया था लेकिन लगभग 2 साल बीतने जा रहा है इसके बाद भी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। युक्तिकरण के माध्यम से 4000 स्कूलो को बंद किया जा रहा है एवं 2008 के सेटअप में परिवर्तन करके 45000 हजार से अधिक पद को समाप्त किया जा रहा है , जिसके विरोध को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कवर्धा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता संजय खाण्डे, जिलाध्यक्ष – राकेश कुमार साहू, श्रवण पटेल, सुनील यादव,सुखनन्दन डाहिरे, सुरुचि चंद्रवंशी, शिवरानी चंद्रवंशी, मनीष खरे, सलीकराम साहू, सुखराम पटेल, कुम्भलाल नेताम , भूनेश्वर साहू के साथ अन्य सैकड़ो डीएड,बीएड अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
































