जाॅब:बसना में रोजगार का सुनहरा अवसर, मेडिकल टाइपिस्ट पद के लिए निकली भर्ती

बसना। क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर उपलब्ध हुआ है। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा सोनोग्राफी रिपोर्टिंग कार्य के लिए प्रोफेशनल मेडिकल टाइपिस्ट की भर्ती की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार के पास न्यूनतम 2 वर्ष का कार्यानुभव, तेज टाइपिंग गति तथा मेडिकल शब्दावली का अच्छा ज्ञान होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थी को सोनोग्राफी रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ संबंधित मेडिकल दस्तावेजों की टाइपिंग एवं रिकॉर्ड संधारण का कार्य सौंपा जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 जारी किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने योग्य अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।































