रायपुर

गांव की बेटी ने भरी तकनीक की उड़ान, ड्रोन दीदी बनीं सुनीता पटेल

रायपुर। ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही सुनीता पटेल आज अपने गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जिले और पड़ोसी राज्यों की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर और संकल्प मिल जाए तो ग्रामीण महिलाएं भी तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

सुनीता पटेल ने ड्रोन तकनीक को अपनाकर कृषि सेवाओं में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों और प्रशिक्षण शिविरों में अपने ड्रोन के साथ पहुंचती हैं, जहां उन्हें देखकर सैकड़ों महिलाओं के मन में आत्मनिर्भर बनने का उत्साह जागृत होता है। उनकी सफलता की कहानी ग्रामीण महिलाओं को यह संदेश देती है कि आधुनिक तकनीक केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों की महिलाएं भी इसका प्रभावी उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

भारत सरकार की ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना का उद्देश्य भी महिलाओं को तकनीक से जोड़कर उन्हें रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण देने और कृषि सेवाओं के माध्यम से आय बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। योजना का लक्ष्य महिलाओं को ड्रोन सेवा प्रदाता बनाकर खेती को आधुनिक बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

सुनीता पटेल की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि गांवों की तरक्की का रास्ता अब केवल खेतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए आसमान की ओर बढ़ रहा है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अनेक महिलाएं अब ड्रोन प्रशिक्षण लेने और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं और स्वयं सहायता समूह  पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!