महासमुंद : घर के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

महासमुंद. तुमगांव पुलिस को 31 जुलाई को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम मालीडीह में महेन्द्र पटेल अपने घर के सामने में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है की सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम मालीडीह महेन्द्र पटेल के घर के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति घर के सामने में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम महेन्द्र पटेल पिता स्व. घनश्याम पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन मालीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी महेन्द्र पटेल के कब्जे से 01 पौवा प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















