महासुमंद

तुमगांव : समझौता नहीं करने की बात पर धमकी

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश मेें केस में समझौता नहीं करने की बात को लेकर युवक को दो ग्रामीणों ने जान से मारने की धमकी दी वहीं गांव से बाहर निकालने की बात कहीं है। इस पर डरे सहमे युवक ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम अमावश निवासी जगदीश टंडन खेती किसानी के साथ-साथ सब्जी बेचने का काम करता है। 3-04 पूर्व गांव के छबि, बिक्कू, डोमेश हुआ था इसका मामला न्यायालय में चल रहा है।जिसके संबंध में शनिवार सुबह छबि, बिक्कू, डोमेश के पिता जगत टंडन व उनके चाचा जगदीश टंडन ने केस समझौता कराने के लिए मीटिंग बुलाई थी। इसी बात को बताया, लेकिन प्रार्थी मीटिंग में देखूंगा बोलकर वहां से चला गया। फिर कुछ समय बाद जगत टंडन व जगदीश टंडन दोनों एक राय होकर गांव में ही उससे मिले और कहा- समझौता नहीं कराएगा तो जान से मार देंगे और गांव से निकाल देंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!