महासुमंद

महासमुंद:बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर हमला, लोहे के कड़े से सिर फोड़ा; जान से मारने की धमकी

महासमुंद। जिले के ग्राम लभरा खुर्द में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक किसान पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम खैरा वार्ड क्रमांक 2 निवासी किसान 26 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3:40 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई के लिए ग्राम मोंगरा जा रहा था। इसी दौरान ग्राम लभरा खुर्द स्थित एनएच-353 किनारे श्रीराम डेली नीड्स के सामने कुछ लोगों के बीच मारपीट होती देख वह बीच-बचाव करने पहुंचा।
शिकायत में बताया गया है कि वहां मौजूद तानू चंद्राकर के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर भोजराज धीवर, दुर्गेश उर्फ मिथलेश धीवर तथा उनके अन्य साथियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि भोजराज धीवर ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने तानू चंद्राकर के साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोनू चंद्राकर और देवकुमार ध्रुव ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!