सिंघोड़ा :गाली-गलौज रोकना पड़ा भारी, युवक से मारपीट

सारायपाली/सिंघोड़ा। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम भगतसरायपाली में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भगतसरायपाली निवासी तिरिथ कुमार भोई (22 वर्ष) ने थाना सिंघोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे वह अटल चौक से गुजर रहा था। उसी दौरान गांव के योगेश भोई के साथ सहदेव ग्वाल एवं त्रिलोक कुमार गाली-गलौज कर रहे थे। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्र गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा हाथ में पहना कड़ा निकालकर उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। घटना के दौरान किशन भोई एवं योगेश भोई ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सहदेव ग्वाल एवं त्रिलोक कुमार के विरुद्ध धारा 296, 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।






























