सिंघोडा

सिंघोड़ा: 51 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार पुलिस ने 30.70 लाख की संपत्ति की जब्त

सिंघोड़ा। महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गांजा, वाहन और अन्य सामान सहित कुल 30 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी टूरस कार क्रमांक HR-55AL-8890 में अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर वाहन में सवार एक व्यक्ति मौके से जंगल की ओर भाग निकला, जबकि चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक कुमार चौहान (32 वर्ष), निवासी जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश बताया। फरार आरोपी की पहचान संजीव कुमार, निवासी दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 25 पैकेटों में भरा हुआ 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी टूरस कार, दो मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई है।
सिंघोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!