सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम:न्यूरोपैथिक दर्द को न करें नजर अंदाज, समय पर इलाज है जरूरी

सरायपाली। न्यूरोपैथिक दर्द (नसों से संबंधित दर्द) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो मरीजों के दैनिक जीवन और नींद पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के दर्द को सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि समय पर उपचार नहीं मिलने से नसों को स्थायी क्षति पहुंचने की आशंका रहती है।
दर्द प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर पटेल (एमबीबीएस, डीए एनेस्थीसिया) ने बताया कि न्यूरोपैथिक दर्द कई प्रकार से महसूस हो सकता है। इसमें असहनीय दर्द, गोली लगने जैसा तेज दर्द, जलन, झुनझुनी तथा शरीर के किसी हिस्से में सुन्नता जैसी समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लक्षण लगातार बने रहें तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
डॉ. पटेल ने बताया कि न्यूरोपैथिक दर्द का समय पर सही निदान और उपचार आवश्यक है, क्योंकि इलाज में देरी होने पर तंत्रिकाओं (नर्व्स) को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दर्द को सहन करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेकर उचित उपचार कराएं।
यह सुविधा शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में प्रतिदिन उपलब्ध है, जहां निश्चेतना, क्रिटिकल केयर एवं दर्द प्रबंधन से संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
परामर्श हेतु संपर्क: 91316 22029
पता: जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास (पुराना आर.के. मॉल), झिलमिला, सरायपाली।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!