सरायपाली के भोथलडीह में विधायक नंद ने किया आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन

सरायपाली(काकाख़बरीलाल)। सरायपाली के ग्राम पंचायत भोथलडीह में ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से आंगनवाड़ी भवन निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसका विधायक किस्मत लाल नंद ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण का गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में पूरे रीति-रिवाजों के साथ आज भूमि पूजन किया।। कार्यक्रम के इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण से गांव के छोटे-छोटे बच्चे जिनका माता-पिता के बाद स्कूल ही दूसरा गुरु है उन्हें यहां शिक्षा मिलने लगेंगे। आंगनबाड़ी भवन में छोटे छोटे नन्हे बाल गोपाल अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर पाएंगे एवं आंगनबाड़ी भवन का निश्चित ही ग्रामीणों को लाभ मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम की इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती रजनी हेमसागर नायक, राधा अरुण नायक, कुमोदीनी भोई, सरिता सुशील प्रधान, गीता क्षेमानिधि साहू, सुमित्रा मोहन भोई, रवि शंकर सरपंच, चंद्रा महेंद्र नायक उपसरपंच, डमरूधर पटेल सचिव,विश्वनाथ नायक, फकीर बढ़ाई, रासबिहारी साहू, रविशंकर साहू, हेमचरण साहू,रतन भोई, भूपेंद्र भोई,ललित अग्रवाल, विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी एवं बलराम भोई उपस्थित थे। भूमि पूजन कार्यक्रम से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक किस्मत लाल नंद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।






























