सरायपाली

सेक्टर स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सरायपाली ने मारी बाजी

बागबाहरा-छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मिनी स्टेडियम सुनसुनिया, बागबाहरा में बलौदाबाजार महासमुंद सेक्टर स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन दिनांक-11/11/2024 से 14/11/2024 तक आयोजित किया गया । स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य उषाकिरण अग्रवाल जी के संरक्षण में एवं क्रीडा प्रभारी श्री राज किशोर पटेल क्रीडा अधिकारी प्रवीण कुमार साहू के‌ मार्गदर्शन मे महाविद्यालय की टीम चैम्पियन बना। फाइनल मैच का मुकाबला बलौदा बाजार और सरायपाली के बीच खेला गया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय सरायपाली ने रोमांचक मुकाबले में बलौदा बाजार को 04 रन से हराकर सेक्टर स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार लोकरंजन सिंह नेताम को प्रदान किया गया । महाविद्यालय के कमल यादव, राशिद अली, शिवा खूजूर , लोकरंजन सिंह, श्रीतम कुमार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उषाकिरण अग्रवाल और समस्त अधिकारी कर्मचारी हर्षित हुए एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किये और आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कि अपेक्षा करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!