रायगढ़

अच्छी बारीश के बाद बढ़ी गोमर्डा अभ्यारण्य की रौनक

रायगढ़( काकाखबरीलाल). अंचल में अच्छी बारिश के बाद से गोमर्डा अभयारण्य की रौनक को बढ़ गई है। 272.82 वर्ग किलोमीटर में फैले अभयारण्य में हरियाली व उसकी खूबसूरती देखने सैलानी बढ़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गर्मी में मुरझाए पौधे अब हरे भरे दिखने लगे हैं। खूबसूरती का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में सैलानी रायगढ़, जाजंगीर-चांपा, महासमुंद जिले से पहुंच रहे हैं। रविवार को लॉकडाउन होने से क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में यहां नजर आए। अभयारण्य में बहते झरने सैलानियों को खूब लुभा रहा था।इस अभयारण्य में विचरण करने वाले चीतल, सांभर, कोटरी, नीलगाय, जंगली सूअर, गौर, लंगूर, खरगोस, मोर, तेंदुआ एवं अन्य वन्यप्राणी के लिए भी मौसम का बदलाव राहत देने वाला साबित हो रहा है। क्योंकि पानी की तलाश में अब इनको भटकना नहीं पड़ेगा। जिले का एकमात्र अभयारण्य होने एवं महासमुंद एवं ओडिशा की सीमाएं जुड़ी होने के कारण बच्चे, बूढ़े, महिलाओं के साथ-साथ स्थानीय उच्चाधिकारियों को भी यहां की सुंदरता खींच लाती है। अगर वन विभाग और राज्य शासन पहल करे तो यह स्थान रमणीय आकर्षक मनभावन पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। जिससे शासन 
को अतिरिक्त राजस्व प्राप्ति हो सकती है।
यहां आए सैलानी खुबसूरत पल को अपने मोबाइलों में सेल्फी लेते नजर आए।  प्राकृतिक मनोरम स्थल होने के कारण युवा सेल्फी लेकर उसे यादगार पल बना रहे थे। कोविड-19 के मद्देनजर भोजन बनाने की पाबंदी होने के कारण लोग अपने घरों से बनाकर लाए व्यंजनों का लुप्त उठाते नजर आए। 
बारिश से जंगल हरा भरा हो गया है। जिससे वन्य जीवों को भरपूर खाला व पानी मिल रहा है। जिससे वन्य जीवों को चारे की तलाश में गांवों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बरसात ने इस अभयारण्य का सौंदर्य लौटा दिया है अब वन्य जीव स्वच्छन्द होकर विचरण कर रहे हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!