सरायपाली
सरायपाली :अग्रकुंज में ध्वज स्थापना

सरायपाली (काकाखबरीलाल). प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान मंदिर राम मंदिर समिति द्वारा होलिका पूजन व दहन किया जाएगा। इस बार हनुमान मंदिर समिति (राम मंदिर) द्वारा होलिका दहन अग्रकुंज में किया जाएगा। उक्त निर्णय समिति के वरिष्ठजनों से सलाह कर लिया गया। मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा शाम 5 बजे अग्रकुंज में महाराज द्वारा विधिवत मंत्रोचारण व पूजन पश्चात होलिका पूजन एवं दहन के लिए ध्वजा स्थापित किया गया। आज के ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेवाशंकर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, घासीराम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सेवाशंकर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, कमल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल व वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद व अग्रवाल सभा के सचिव गुंजन अग्रवाल उपस्थित थे।
AD#1

























