पटेवा

पटेवा:साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सब्जी विक्रेता पर हमला, सिर में आई चोट

पटेवा। ग्राम बरतुंगा निवासी एक सब्जी विक्रेता ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरतुंगा निवासी युवक, जो सब्जी बेचने का कार्य करता है, 21 जून 2026 की शाम करीब 6:30 बजे साप्ताहिक बाजार रायतुम में सब्जी बेचने गया था। बाजार समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चिरको निवासी नेमीचंद सतनामी ने उस पर कैरेट चोरी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गया तथा धक्का देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पास में रखे लाल रंग के कैरेट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा और उसे चोट आई।
घटना के दौरान बाजार में मौजूद कौशल नेगी एवं नंद कुमार पटेल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!