बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 1 जुलाई को न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल देंगे परामर्श

बसना । रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 जुलाई 2026, बुधवार को मस्तिष्क रोग जांच, परामर्श एवं ओपीडी सेवाओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल (MBBS, MD, DM) मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे।
यह विशेष ओपीडी सेवा अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। शिविर में मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, इस ओपीडी में मस्तिष्क आघात (ब्रेन स्ट्रोक), मिर्गी, अल्जाइमर, माइग्रेन, पार्किंसन रोग, मस्तिष्क संक्रमण, ब्रेन ट्यूमर तथा मस्तिष्क की धमनियों से संबंधित विकारों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से परीक्षण एवं उपचार परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों एवं उनके परिजनों से इस विशेषज्ञ सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!