महासुमंद

महासमुंद:समझाने पहुंचे युवक और परिजनों से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 10 ईमलीभाठा फर्सी गली क्षेत्र में सोमवार को आपसी विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 ईमलीभाठा फर्सी गली निवासी एक युवक, जो बरोंडा चौक स्थित एक प्रोविजन दुकान में कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि वह 29 जून को सुबह करीब 8.30 बजे रोजाना की तरह अपने काम पर गया था। इसी दौरान करीब 11.45 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन के साथ सन्नी ताण्डी, सुलेमान कुमार एवं विदिका ताण्डी उनके घर पहुंचकर विवाद और झगड़ा कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर युवक घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी ने बताया कि तीनों आरोपी उसकी बहन एलीजा कुमार के घर चले गए हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ समझाने के लिए एलीजा कुमार के घर पहुंचा। आरोप है कि समझाने का प्रयास करने पर सन्नी ताण्डी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के व लात से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पलक अग्रवाल और साली एलीजा कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उसे पीठ, दोनों हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि उसकी पत्नी के चेहरे और हाथ तथा साली के पीठ एवं हाथ में चोटें आई हैं। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। बताया गया है कि घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा है।
पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!