बसना

बसना : तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट

बसना. आरक्षी केन्द्र में वेदप्रकाश राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम रेमडा मे रहता है रोजी मजदुरी का काम करता है तथा कबड्डी का खिलाडी हैं । गांव में छोटे बच्चों का डांस ग्रुप चलाता है । दिनांक 25 अक्टूबर को थाना पारा बसना में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता में भाग लेने अपने साथी कोमल दिवान तथा हेमलाल सिदार के साथ गांव के बच्चों को लेकर प्रतियोगिता में सामिल होकर अपने मो0सा0 क्रं0 CG06GA9655 से बसना से कार्यक्रम करके लमकेनी कार्यक्रम देने जा रहे थे कि रात को करीब 11.00 बजे सिटी ग्राउंड के सामने बसना फोकट पारा के 3-4 लडके रास्ता रोककर गाली गुप्तार करने लगे जिसे उनको क्यो गाली गुप्तार कर रहे हो कहकर मना किया इसी बात पर अमृत चौधरी का लडका और ओमी अश्लील गाली गुप्तार करते हुए बहोत बात करता है आज तुझे जान से मार देंगे कहकर मुक्का से उनके बांए आंख को मारा और गाडी का चाबी को छीनकर गाडी को गिरा दिया जिससे उनकी मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है तथा सभी मिलकर उनको हांथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट किये हैं । कोमल दिवान एवं हेमलाल सिदार बीच बचाव करने आये तो उनको भी मारपीट किये हैं । मारपीट करने से बांए आंख और सिर तथा माथा में चोंटे आई है खुन निकला है । पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!