बसना

बसना : तुम्हारा लडका कहां है कहकर जान से मारने की धमकी

बसना. जयंती नायक ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बरिहापाली में रहती है । गृहणी का कार्य करती है । 03 सितंबर के रात्रि करीबन 11.30 बजे वह अपने घर में सो रही थी घर में वह व उनके लडका रितेश नायक थे तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई वह दरवाजा को खोलने के लिऐ जा रही थी, तभी कुछ लोग लात मारकर घर के दरवाजा को तोड दिये और घर में घुस गये व पुरानी रंजिश की बात पर अश्लील गाली गलौज करते हुऐ, तुम्हारा लडका कहां है कहकर जान से मार देने की धमकी दिये है। तब वह डर कर अपने पुत्र रितेश नायक के कमरे का कुण्डी लगा दि । आवाज सुनकर जगन्नाथ नायक, उपेन्द्र भोई व गांव के अन्य लोग आये व बिच बचाव किये। पुलिस ने 147-IPC, 294-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!