अग्रवाल नर्सिंग होम में 1 जुलाई को गुर्दा रोग एवं प्रत्यारोपण परामर्श ओपीडी का आयोजन

महासमुंद। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 1 जुलाई 2026, बुधवार को गुर्दा रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण संबंधी जांच एवं परामर्श ओपीडी सेवा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, डॉ. संदीप सिंघल (एमबीबीएस, एमडी जनरल मेडिसिन, डीएनबी नेफ्रोलॉजी) सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद में उपलब्ध रहेंगे। शिविर में गुर्दा रोग, किडनी प्रत्यारोपण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह से संबंधित किडनी समस्याओं एवं अन्य गुर्दा रोगों की जांच और परामर्श दिया जाएगा।
विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को चेहरे और पैरों में सूजन, बार-बार विशेषकर रात में पेशाब आना, कम उम्र में उच्च रक्तचाप होना, पेशाब की मात्रा कम होना, चलने पर सांस फूलना, पेशाब करने में तकलीफ या बूंद-बूंद पेशाब आने जैसी समस्याएं हैं, तो उन्हें इस ओपीडी का लाभ अवश्य लेना चाहिए।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा स्मार्ट कार्ड एवं राशन कार्ड धारकों के लिए भी उपलब्ध है तथा विभिन्न बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की मान्यता प्राप्त सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। मरीजों से समय पर पंजीयन कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की गई है।
संपर्क: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना
मोबाइल: 9303623130, 7773086100, 7770868473।
































