बसना

बसना:पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता पर आधारित बाल नाटिका मुझे मत काटो का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया

बसना@ काकाखबरीलाल।बच्चों के बहुमुखी विकास के उद्देश्य से बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छान्दनपुर में विगत 1 मई 2025 से प्रतिदिन प्रात 7:00 से प्रातः 9:30 बजे तक समर कैंप का संचालन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अपेक्षित कौशलो का विकास किया जा रहा है l
भाषा उत्सव के दौरान भाषा शिक्षण में हिंदी पठन सुलेख ज्ञान,व्याकरण शिक्षण एवं विभिन्न भाषाओं में वार्तालाप सिखाया गया l गणित विषय में गणितीय संक्रियाओं की समझ एवं उनका दैनिक जीवन में उपयोग करने में बच्चों को दश किया जा रहा है l
समर कैंप के दौरान ही 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन   किया गया l शिक्षकों के निर्देशन एवं बालकों की उपस्थिति में बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता पर आधारित बाल नाटिका “”मुझे मत काटो”” का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया l इस बाल नाटिका में कुमारी मधु,रिद्धि, सिमरन,मीना,सस्मिता, प्रीति,साहिल सोम व अन्य छात्र छात्रों के द्वारा सराहनीय प्रदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया l
समर कैंप की समस्त गतिविधियों का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला छान्दनपुर के प्रधान पाठक श्रीमती नमिता मिश्रा व शिक्षक श्री विभूति भूषण प्रधान के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में किया जा रहा है l
शिक्षकों के द्वारा छात्र हित में किया जा रहे इस प्रकार के आयोजन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री पूर्णानंद मिश्रा,संकुल समँवयक श्री श्रीकांत बाग, सरपंच श्रीमती वनिता भोई,शाला विकास समिति के सदस्य एवं पालक गणों ने सराहना की एवं हर्ष व्यक्त किया गया l

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!