महासमुंद

महासमुंद:साराडीह में बाइक से टकराने के विवाद में मारपीट, मां-बेटे घायल

महासमुंद। ग्राम साराडीह निवासी एक मजदूर ने मोटरसाइकिल से कार के मिरर के टकराने के बाद विवाद और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।
शिकायत के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे युवक अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GN9047 से साराडीह से घोडारी काम करने जा रहा था। पेट्रोल खत्म होने के कारण वह पवन यादव के घर के पास रुका था। इसी दौरान कार क्रमांक CG06 GZ 7015 के चालक खिलेश्वर साहू ने कार चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल के मिरर को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत गिर गया।
घटना को लेकर युवक और खिलेश्वर साहू के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान आशिष चेलक उर्फ टिकेश्वर चेलक ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर युवक के पिता संतु यादव और मां जागेश्वरी यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि महेश्वरी चेलक ने भी जागेश्वरी यादव से गाली-गलौज कर मारपीट की।
मारपीट में युवक के दाहिने हाथ और पीठ में चोट आई, जबकि उसकी मां के कंधे और बाएं जांघ में चोट लगने की बात कही गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी पवन यादव बताए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!