
श्री जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय सराईपाली में दस रुपये में होते हैं सभी प्रकार के खून पेशाब टेस्ट
सरायपाली-चिकित्सा जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके भारती हॉस्पिटल सराईपाली अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में भी किसी प्रकार से कोई कमी नही कर रही,
ज्ञात रहे सरायपाली शहर में भारती हॉस्पिटल के खुल जाने से आमजन को गंभीर स्वास्थ समस्यों से निजात पाने रायपुर की दौड़ लगाने से मुक्ति मिल चुकी है इसी क्रम में भारती हॉस्पिटल परिसर के भीतर ही श्री जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना की है, इस धर्मार्थ चिकित्सालय में नाम मात्र की फीस ले कर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो स्वास्थ सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है,
जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय के स्टाफ ने बताया कि सिर्फ 10 रुपये के शुल्क पर आप चिकित्सालय में डॉक्टर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं अस्पताल में भर्ती होने के किसी प्रकार का शुल्क नही लिया जाएगा सारे इलाज मुफ्त होंगे एवम अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार के टेस्ट जैसे ब्लड सुगर यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट मात्र दस रुपये के में किये जाते हैं, मरीजो को महंगी दवाओं के लिए असुविधा न हो इसलिए दवा के खुदरा मूल्य से 30% कम दाम पे धर्मार्थ चिकित्सालय मरीजो को दवा उपलब्ध करा रहा है
जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय में इलाज करा कर स्वस्थ हुए कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि किन्ही कारणों से उनका स्मार्ट कार्ड नही बन पाया था अन्य चिकिसालयो में इलाज कराने में हम असमर्थ से लेकिन जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय से हमे काफी कम दामो में स्वास्थ्य सुबिधाये मिली जिसके लिए हम धर्मार्थ चिकित्सालय के आभारी रहेंगे..
भारती हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री विश्वजीत गुप्ता जी- भारती हॉस्पिटल के स्थापना का हमारा एक मात्र उद्देश्य था स्वास्थ्य सेवाओं पे पिछड़े सराईपाली बसना क्षेत्र को रियायती दरों में बेहतर चिकित्सा मुहैया कराना आज भारती हॉस्पिटल में आसपास के कई जिलों एवम ओड़िसा के मरीज चिकित्सीय लाभ ले रहे है इसी तारतम्य में हमने जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना की है जो नाम मात्र के शुल्क में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है आगे श्री गुप्ता जी ने लोगो से अपील की है नीसंकोच जय नारायण धर्मार्थ चिकित्सालय आये और यहां उपलब्ध स्वास्थ सेवाओ ल लाभ लें























