संबल चाइल्ड डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में निशुल्क ‘सुप्रभात योग अभ्यास’ का आयोजन रविवार को

बसना। संबल चाइल्ड डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, बसना द्वारा लोगों को स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘सुप्रभात योग अभ्यास’ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
आयोजन से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ इस प्रकार हैं:
तिथि: रविवार, 4 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक
स्थान: संबल संस्था (पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना, जिला- महासमुंद, छत्तीसगढ़)
प्रतिभागियों के लिए निर्देश:
शिविर में शामिल होने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ निम्नलिखित सामग्री अवश्य लाएँ:
योगा मैट (मैट)
पीने के पानी की बोतल
तौलिया (टॉवेल)
योग अभ्यास के लाभ:
संस्था ने बताया कि इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य तनाव कम करना, शरीर को लचीला व मजबूत बनाना, मन को शांत एवं एकाग्र करना तथा संपूर्ण स्वास्थ्य और बेहतर दिनचर्या को बढ़ावा देना है।
आयोजकों ने क्षेत्र की आम जनता से अपील की है कि वे थोड़ी देर अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें और इस निशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लें।
अधिक जानकारी या संपर्क के लिए:
फोन नंबर: 84618-11000 | 77730-86100 | 80872-72710






























