युवाओं ने जरूरतमंदों को पहुंचाई राशन सामग्री

देशराज दास,बसना(काकाखबरीलाल)।केंद्र सरकार द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा से रोजगार में जुटे निर्धन परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर कॅरोना महामारी संक्रमण के बीच बसना के ये वालेंटियर अपनी परवाह न करते हुए नगर के युवाओं ने ऐसे करीब 500 से अधिक परिवारों को मदद पहुंचाने का बीड़ा उठाया है,विगत दिनों सक्रिय युवा कार्यकर्ता मुकेश जोशी ने अपने वालंटियर टीम के साथ ग्रुप का निर्माण किया जिसमें उनके द्वारा नगर वासियों से सोशल मीडिया के माध्यम अपील करि,कि बसना शहर के जरूरतमंद निर्धन लोगों के लिए जो कोई साथी अथवा परिवार सहायता करना चाहते हैं,वे मुझे एवं हमारे वालंटियर साथियो को फोन के माध्यम से सूचना देवे जिसमें देखते ही देखते दानदाताओ द्वारा खाद्य सामग्री एवं नगद रकम देने हेतु सहयोगियों के फोन आने चालू हो गए,बसना के खैरानी परिवार द्वारा ₹25000 की नगद राशि एवं मनीष वाधवा द्वारा 5 क्विंटल चावल समेत और भी कई लोगों ने मदद करने की पेशकश की है,इन्हीं लोगों की मदद से वालंटियर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कुछ दिनों के लिए भरण-पोषण का सामान एवं दवाईया दी जा रही है इन खाद्य सामग्रियों को बसना थाना के भंडारगृह में रखा जा रहा है जो कि बसना थाना के प्रभारी सुश्री वीणा यादव के मार्गदर्शन में इस खाद्य सामग्री में चाँवल,अरहर दाल,चना,मिर्च-मसाले,बिस्किट,खाने का तेल,साबुन समेत विभिन्न सामग्रियों को नगर के जरूरतमंद निर्धन परिवारों एवं निशक्तजनों को प्रदाय की जा रही है,शहरी क्षेत्रों में कुछ लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिनके लिए समाजसेवी गिगराज अग्रवाल के पोते हर्ष अग्रवाल द्वारा गरम भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन की जाती है जिनको पैकेट के माध्यम से पहुंचा कर गरम भोजन कराया जाता है इसमें बसना के पुलिसकर्मियों का सहयोग रहता है,इसके अलावा नगर का कोई भी नागरिक पत्रकार देशराज दास, डॉ. गजानन अग्रवाल,फिरोज वागड़िया,मुकेश जोशी,नीरज अग्रवाल,कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा,फिरोज खान,सुनील को फोन करके किसी भी प्रकार की मदद ले सकेगा।



























